खनियांधाना। कोरोना संक्रमण के समय में भी लापरवाही बरतने पर पिछोर एसडीएम ने खनियांधाना तहसील के ग्राम बघारी हल्का में पदस्थ पटवारी सुरेन्द्र शाक्य को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील खनियांधाना रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी तथा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
ग्राम खनियांधाना से 20 किलोमीटर दूर ग्राम बरारी में एक व्यक्ति की बुधवार को कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी जिसके बाद अधिकारियों द्वारा संबंधित पटवारी सुरेंद्र साहब को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए लेकिन गुरुवार को जब पिछोर एसडीएम उदयसिंह सिकरवार सहित तहसीलदार दीपक शुक्ला ग्राम बघारी में कोरोना मरीज की ट्रेवल तथा कांट्रेक्टर हिस्ट्री तलाशने के लिए गांव पहुंचे तो संबंधित पटवारी ग्राम में भी मौजूद नहीं मिले तथा मुख्यालय पर भी मौजूद नहीं थे। जिस कारण उन पर यह कार्रवाई की गई ह।
इस मौके पर तहसीलदार दीपक शुक्ला ने बताया कि सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को मामले की गंभीरता समझते हुए कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी दिशा निर्देशों का तत्काल पालन करना चाहिए क्योंकि यह मात्र आम जनता से जुड़ा हुआ मामला नहीं है बल्कि उनके संपर्क में आने वाले सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी चपेट में आ सकते हैं ।






Be First to Comment