दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम उटवाहा में बीते रोज पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बडे पैमाने पर अवैध शराब जब्त की। यहां पूरा गांव अवैध शराब बनाने का काम कर रहा था और खेतों में अवैध शराब की फैक्ट्रियां लगी हुई थी। पुलिस व आबकारी विभाग ने मौके से करीब 60 ड्रम कच्ची शराब के जब्त किए। जब पुलिस और आबकारी की टीम गांव में छापामारी करने पहुंची तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
आबकारी विभाग को ग्राम उटवाहा में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की जानकारी मुखबिर ने दी थी। इसके बाद करैरा का आबकारी अमला और दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमनसिंह सहित पुलिस बल गांव में दबिश देने पहुंचा तो यहां नदी किनारे जब टीम ने कार्रवाई की तो यहां से बड़े पैमाने पर टीम को जमीन में गढ़े हुए ड्रम मिलेए जिनमें लहान और कच्ची शराब भरी हुई थी। इसके बाद टीम ने 60 ड्रम जब्त किए हैं, जिनमें कच्ची शराब और लहान भरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि नदी किनारे इतनी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब मिली हैं। शराब कारोबारी रात के अंधेरे में यहां कच्ची शराब को उतारते थे, क्योंकि दिन में नदी किनारे लोगों की आवाजाही रहती है। शराब को रात के अंधेरे में उतारा जाता था।






Be First to Comment