Press "Enter" to skip to content

वन भूमि पर कब्जा कर 25 बीघा भूमि में हो रही खेती | Lukwasa News

लुकवासा। भू-माफिया का बढ़ता दखल शहर से लेकर जंगल तक फैल गया है। यही वजह है कि जहां पहले मवेशियों के पानी पीने के लिए तालाब था अब वहां खेती होने लगी है। वन एवं राजस्व विभाग की सांठगाठ से भू-माफिया ने पहले उस भूमि पर कब्जा किया और तालाब को खत्म उस पर खेती की जा रही है। 
अनजान महकमा, हो रही खेती
लुकवासा में जहां की वन भूमियों पर भू.माफिया ने कब्जा करने के बाद वहां पर खेती करना शुरू कर दिया है। लुकवासा की वन भूमि जिसमें मवेशियों के पानी पीने के लिए तालाब था उस तालाब को भू-माफिया देवेंद्र पुत्र रामजीलाल धाकड़ ने कब्जा कर खेती कर रहा है। यह भूमि लगभग 25 बीघा की है। मामले की जानकारी शासन प्रशासन को है लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई की गई। लुकवासा के रहेन वाले घनश्याम धाकड़ ने बताया कि वन भूमि पर कब्जा होने की शिकायत वह प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!