कलेक्टर के अनुमोदन पर डीईओ पांडे ने जारी किए आदेश
शिवपुरी। वृंदावन शर्मा आत्महत्या कांड के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जहां हाल ही में शासन स्तर से मामले में आरोपित तत्कालीन डीईओ अजय कटियार को हटाकर दीपक पांडे को डीईओ के पद पर पदस्थ किया गया था वही अब कार्यालय में भी लिपिक स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को कलेक्टर अनुग्रह पी के अनुमोदन पर नव पदस्थ डीईओ दीपक पांडे ने कार्यालय के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें इसके लिए प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय में पदस्थ लेखापाल रविंद्र श्रीवास्तव व हाईस्कूल ठर्रा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 हरिओम गौतम को आगामी आदेश तक डीईओ कार्यालय शिवपुरी में पदस्थ कर दिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में लिपिक स्तर पर जिले में कुछ और परिवर्तन भी संभावित हैं।






Be First to Comment