शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधाई में एक महिला से गांव के ही रहने वाले आरोपित ने दुष्कर्म कर दिया। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन दो हफ्ते से अधिक हो जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है और वह ख्ुलेआम घूम रहा है। मामले को लेकर एक आवेदन एसपी को देकर कार्रवाई की मांग की गई।
एसपी चंदेल के पास पहुंची पीड़िता ने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि 28 जून को सुबह 10 बजे के करीब जब वह खेत पर चर रही बकरियों को लेने के लिए खेत पर गई थी तभी वहां शिवचरण पाल मिल गया और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपित ने दुष्कर्म के बाद जाते-जाते उसे धमकी दी कि अगर उसने थाने में रिपोर्ट की तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद महिला ने करैरा थाने में आरोपित शिवचरण पाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया, लेकिन तभी से आरोपित खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसको धमकी दी है कि अगर उसने रिपोर्ट वापस नहीं ली तो वह उसको जान से मार देगा।






Be First to Comment