Press "Enter" to skip to content

पिछोर व खनियांधाना नगर परिषद में हुआ वार्डों का आरक्षण | Shivpuri News

पिछोर। जिले में नगर परिषद चुनाव के लिए अटकी पड़ी पिछोर व खनियांधाना नगर परिषदों में आरक्षण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। यह आरक्षण की प्रिक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। दोनों नगर परिषदों की 15-15 सीटों में से 8-8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। वहीं 3-3 सीटें अनारक्षित घोषित की गई है।
पिछोर के वार्डों का आरक्षण 
शुक्रवार को नगर परिषद की वार्डवार आरक्षण प्रक्रिया में वार्ड नं. 1 ओबीसी, वार्ड नं. 2 सामान्य महिला, वार्ड नं. 3 ओबीसी महिला, वार्ड नं. 4 अनारक्षित, वार्ड नं. 5 अनारक्षित, वार्ड नं. 6 सामान्य महिला, वार्ड नं. 7 ओबीसी महिला, वार्ड नं. 8 अनारक्षित, वार्ड नं. 9 सामान्य महिला, वार्ड नं. 10 एससी महिला, वार्ड नं. एसटी, वार्ड नं. 12 ओबीसी, वार्ड नं. 13 एससी, वार्ड नं. 14 सामान्य महिला व वार्ड नं. 15 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। 
खनियांधाना के वार्डों का आरक्षण
आरक्षण प्रक्रिया के बाद नगर परिषद खनियांधाना में वार्ड नं. 1 सामान्य महिला, वार्ड नं. 2 ओबीसी महिला, वार्ड नं. 3 एसटी, वार्ड नं. 4 सामान्य महिला, वार्ड नं. 5 ओबीसी, वार्ड नं. 6 अनारक्षित, वार्ड नं. 7 ओबीसी, वार्ड नं. 8 सामान्य महिला, वार्ड नं. 9 सामान्य महिला, वार्ड नं. 10 एससी, वार्ड न. 11 एससी महिला, वार्ड नं. 12 सामान्य महिला, वार्ड नं. 13 अनारक्षित, वार्ड नं. 14 ओबीसी महिला व वार्ड नं. 15 अनारक्षित घोषित किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!