शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मजिस्ट्रेेट कॉलोनी में छत के निर्माण में लगे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
लखन आदिवासी (40) निवासी कठमई शिवपुरी बीते रोज मजिस्ट्रेट कॉलोनी में नए बन रही भवन की छत के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। काम करते-करते अचानक वह छत से गिर गया। जैसेे ही लखन छत से गिरा वहां निर्माण कार्य में लगेे हुए अन्य मजदूर आ गए और लखन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद लखन को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना करने के बाद मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।




