Press "Enter" to skip to content

मोबाइल पर देता था जान से मारने की धमकी, नहीं माना तो दर्ज करा दिया केस | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना खेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में रहेन वाले एक युवक को मोहना का रहने वाला युवक मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर पर जान से मारने की धमकी देता था। इस बारे में कई बार युवक को समझाया लेकिन वह नहीं माना। जिस पर वह थाने गया और मामले में उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। 
शैलेंद्रसिंह तोमर पुत्र माठूसिंह तोमर निवासी फतेहपुर पुरानी कलारी के पीछे शिवपुरी ने बताया कि 10 जुलाई से उसे बृजेश कुमार तोमर पुत्र राजेंद्रसिंह तोमर निवासी केमारी थाना मोहना ग्वालियर जान से मारने की उसे मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर पर दे रहा था। उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। जिस पर वह थाने गया और मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने बृजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!