Press "Enter" to skip to content

शराब ठेकेदार का वॉट्सएप हैक, हैकर ने लोगों को मैसेज भेज मांगे रूपए | Shivpuri News

शिवपुरी। शुक्रवार को हैकरों ने शहर के जाने माने शराब कारोबारी लालजी शिवहरे का वॉट्सएप हैक कर लिया गया। लोगों के पास जब हाय हेलो के बाद 5 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक मांगे जाने के मैसेज पहुंचे तो लोगों को सहज भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने सीधे लालजी को फोन किया। जैसे ही यह जानकारी ठेकेदार लालजी को हुई उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब लोगों ने मैसेज दिखाए तो उनके होश उड़ गए। वे एसपी राजेश चंदेल से मिले। उन्हें बताया कि अब तो वॉट्सएप भी सुरक्षित नहीं रहा। इसके बाद एसपी ने साइबर सेल को मामला सौंपा और मामले की जानकारी थाने को भी दी गई है। अब तक बैंक एकाउंट हैक किए जा रहे थे। लोगों को फोन लगाकर पैसे की मांग की जाती थीए बाद में फेसबुक हैक होने लगी, अब वॉट्सएप का नंबर आ गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!