शिवपुरी। अब जल्द ही फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होगा। यह कार्य लगभग 6 माह मेें पूरा होगा। फोरलेन का निर्माण जल्द ही पूरा होगा। 34 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपए की लागत से बनने वाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया। यह राशि मंत्री यशोधरा राजे ने स्वीक्रत कराई थीए जिससे फोरलेन के निर्माण के साथ चार चौराहों का निर्माण भी किया जाएगा, जबकि ग्वालियर बायपास पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा स्थापना के लिए चौक के निर्माण पर 28 लाख रुपए की राशि खर्च की जाना है। फोरलेन की लंबाई 13.54 किमी है। सड़क पर 30 मीटर चौड़ी फोरलेन और कुछ हिस्से में टूलेन बननी हैं।
मंत्री यशोधरा राजे ने किया था भूमि पूजन
20 जनवरी 2019 को इस सड़क का भूमिपूजन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया था। जिसके बाद सड़क का निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन काम बीच में रोक दिया गया था। सड़क के दोनों ओर पोल लगाने के साथ साथ कुछ हिस्से में नाली का निर्माण भी किया गया था। लेकिन सड़क निर्माण बंद हुआ जिससे लोगों की उम्मीदों को धक्का लगा था। अब फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार की मानें तो अगले 6 महीने में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।






Be First to Comment