शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अशोक बिहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना सहित जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धााराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सुष्मितासिंह कुशवाह ने बताया कि उसकी शादी ग्वालियर घासमंडी मंग्लेश्वर रोड में रहने वाले आनंदसिंह कुशवाह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद वह पति व अन्य ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने रुपए लाने से मना कर दिया तो उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला शिवपुरी अपने पिता के यहां आई और सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद महिला थाने गई और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर पति आनंद, सुरेंद्रसिंह कुशवाह, संध्या तोेमर, प्रिया तोेमर, ऋतुम्बरा, भूपेंद्रिंसह तोमर, प्रबल प्रतापसिंह तोेमर, आकाशसिंह कुशवाह, राजकुमारी निवासी घासमंडी मंगलेश्वर रोड के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment