Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत नांद में जेसीबी मशीन से किया जा रहा तालाब निर्माण कार्य ,मजदूरी के आभाव में पलायन को मजबूर आदिवासी परिवार | Pichore News

जिस जगह पानी की आवक ही नहीं वहां बनाया जा रहा है तालाब 
पिछोर। अनुविभाग पिछोर की ग्राम पंचायत नांद में इन दिनों पहाड़ी पर तालाब निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें पानी की आवक का कोई स्त्रोत ही नहीं है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब की लोकेशन ठीक नहीं है, जिसे कमीशनखोरी के चलते स्वीकृत किया गया है। खुदाई में जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा था और गांव के मजदूर हाथ पर हाथ रखें बैठे बेरोजगारी काट रहे है।ग्रामीण अजय लोधी, देवेन्द्र लोधी, अजय लोधी, जगभान लोधी, रामप्रसाद आदि ने बाताया कि हमने कई वार जाॅव कार्ड बनाने हेतु सचिव को आवेदन भी किए किंतु हमारे जाॅवकार्ड नहीं बनाए जा रहे है जिस कारण हमें मजबूरन गांव से बाहर मजदूरी के लिए जाना पड़ता है। ग्रामणों ने मांग की है कि उक्त निर्माणकार्य की जांच कराई जाए। 
पंचायत में नहीं मिल रही मजदूरी, इसलिए करते है पलायन
ग्राम पंचायत नांद के सुरेश पुत्र मिहीलाल आदिवासी सहित दर्जनों मजदूरों ने बताया कि पंचायत के कार्य में हमें मजदूरी नहीं दी जाती है जिस कारण हमें मजबूरन गांव से बाहर पलायन कर मजदूरी के लिए जाना पड़ता है, गांव में पंचायतों के कार्यों को जेसीबी मशीन से कराए जा रहे हैं। 
पहाड़ी पर बनाया जा रहा है तालाब, पानी की आवक ही नहीं
नांद में बनाए जाने वाले तालाब का गांव वाले विरोध कर रहे है ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तालाब पहाड़ी पर बनाया जा रहा है जहां पानी की कोई आवक नहीं है, शासन का पैसा व्यर्थ में बहाया जा रहा है।
इनका कहना है 
मामला मेरे संज्ञान में आया है मै उपयंत्री को मोके पर भेजकर उनसे प्राप्त प्रतिवेदनानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। 
पुष्पेन्द्र व्यास
मुख्य कार्यपालन अधिकारी 
जनपद पंचायत पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!