Press "Enter" to skip to content

पहले फसाया प्यार के जाल में, बनाया अश्लील वीडियाे, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल ,पढ़िए पूरी खबर | Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली में शनिवार की शाम एक मामला आया। एक एक 16 वर्षीय नाबालिग अपने माता-पिता के साथ आई और उसने अपने दोस्त व उसके साथी पर बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई। छात्रों ने अपने ही दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेेलिंग करने का भी आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शहर की रहने वाली 16 साल की किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शहर की एक क्लीनिक पर काम करने वाले युवक अंकित मिश्रा ने उसे अपने प्यार के जाल में फसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक इस वीडियोे के जरिए किशोरी को ब्लैकमैल करने लगा और उससे काफी रुपए भी लिए। लेकिन युवक का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने किशोरी को और लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा जिस पर किशोरी ने मना कर दिया। इसके बाद अंकित ने अपने दोस्त शुभम भार्गव के साथ मिलकर किशोरी को ब्लैकमेल किया और कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो को वायरल कर देेंगे। युवक आए दिन उसे समाज में बदनाम करने की धमकियां दे रहे थे जिससे परेशान होकर युवती ने सारे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बता दिया। परिजन अपनी पुत्री को थाने लेकर आए और मामले में दोनों युवकों के शिकाफ शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!