Press "Enter" to skip to content

रूबीना व संध्या को ससुरालियों ने किया दहेज के लिए प्रताड़ित | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थना क्षेत्र के तहत आने वाली संजय कॉलोनी विवेकानंदपुरम मेें रहने वाली महिलाओं को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर विवेचना शुरू दी है। 
पहला मामला संजय कॉलोनी का है। यहां रूबीना खान ने अपने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। रूबीना ने बताया कि उसकी शादी इसराईल खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करनेे लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जानेे के बाद महिला थाने गई और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने इसराईल खान, इब्राहिम खान, विलकिस खान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। 
दूसरा मामला विवेकानंदपुरम का है जहां रहने वाली संध्या पत्नी विजेंद्र जाटव ने अपने पति विजेंद्रसिंह जाटव, रामबहादुरसिंह जाटव, शारदासिंह जाटव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हे। मामले में पुलिस ने फरियादी क ीशिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!