कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर तीन लाेग मोबाइल व बाइक चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
हरपालसिंह प्रजापति निवासी बेंहटा ने बताया कि 18 जुलाई को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी पुलिया के पास उसे बंटी आदिवासी निवासी बड़ोदी व अन्य तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। आरोपितों ने उसके पास से मोबाइल व बाइक छीनी और ले गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।




