शिवपुरी। कोेतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड पर स्थित सिद्धी विनायक अस्पताल के बाहर रखी एक बाइक को चोरों ने चुरा लिया। चोरों ने दिन में इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार लखेरा पुत्र हरभजन लखेरा 39 वर्ष निवासी करैरा हाल आनंदपुर ट्रस्ट चेरीटेवल अस्पताल सुखपुर ईसागढ़ जिला अशोेकनगर ने बताया कि 19 जुलाई को वह शिवपुरी आया हुआ था। शिवपुरी में वह सिद्धी विनायक अस्पताल में भतीजी से मिलने गया जहां उसने बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चला या। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परेशान होकर सुरेंद्र कोतवाली थाने गया और मामले में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई।






Be First to Comment