बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में रहेन वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।
रिंकी पुत्री बादाम जाटव 24 वर्ष निवासी राई थाना कोलारस ने बताया कि उसकी शादी बदरवास की अंबेडकर कॉलोेनी में रहने वाले परमाल जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया। घर से निकालेे जानेे के बाद रिंकी अपने पिता के पास ग्राम राई पहुंची और घटनाक्रम के बारे में बताया। जहां से वह थाने गई और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने रिंकी की शिकायत पर परमाल जाटव, गिंदाबाई जाटव, सीताराम, राजपाल, राजकुमारी जाव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment