Press "Enter" to skip to content

पड़ोरा में हुई लूट के आरोपित गिरफ्तार, लूटा गया किया बरामद | Shivpuri News

शिवपुरी। पड़ोरा में उदयसिंह पुत्र शल्लू प्रजापति व उसके पिता के साथ हुई लूट के सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के अनसार 18 जुलाई को को रात्रि 10.30 बजे उदयसिह पुत्र शल्लू प्रजापति 21 साल निवासी ग्राम बेहटा थाना कोलारस तथा उसका भाई हरपाल प्रजापति रात्रि में अपने पिता जो पूरन प्रकाश शर्मा के फार्म को बटाई से करते है को अपनी मोटरसाईकिल से पिता को खाना देने के लिए फार्म पर गए थे, खाना देकर जब वह वापस घर लौट रहे थे, रात्री करीब 10.30 बजे जैसे ही हम बेहटा रोड राजू राठौर के खेत के पास पुलिया पर पहुंचे तो दो मोटरसाईकिल वालो ने अपनी मोटरसाईकिलो को हमारी मोटरसाईकिल के आगे लगाकर हमे रोक लिया जिन पर दो-दो लोग सवार थे, और एक व्यक्ति ने मेरे पीछे सिर मे चाकू मार दिया चोट होकर खूंन निकलने लगा तथा दूसरे व्यक्ति ने मेरे दाहिने हाथ की कलाई को पकङकर मरोड़ दिया और मेरे भाई हरपाल का तीसरे व्यक्ति ने वायें हाथ को पकङकर मरोङ दिया तथा चैथे व्यक्ति ने छोटे भाई हरपाल के कनपटी में कट्टा अढ़ा दिया, हम चिल्लाये तो हमारी आवाज सुनकर पास मंे सो रहे डाक्टर राजवीर और उसके यहां सो रही लेवर और मेरे पिताजी आ गये, जिनकी आवाज सुनकर आता देख वह लोग मेरी मोटरसाईकिल हीरो पेशन प्रो क्रमांक एम.पी. 33 एम.एस. 3781 जिसकी कीमत 45000 रूपये व एम.टेक कंपनी का लाल रंग का मोबाईल जिसकी कीमत करीब 1500 रूपये कुल कीमत करीबन 46,500 रूपये को लेकर भाग गये । फरियादी की सूचना पर से थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 278/20 धारा 394, 34 395, 397 भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट, 25-बी, 25/27 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश सिंह चैहान को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। कोलारस पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र स्थापित कर आरोपियों की पतारसी के भरसक प्रयास किये गये, बाद आज दिनांक 22.07.20 को थाना प्रभारी कोलारस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बड़ा गांव ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास इकठ्ठे हुए हैं, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर उक्त घटना को घटित करने वाले सभी आरोपियों राजा पुत्र गयाजीत आदिवासी उम्र 19 साल, जितेन्द्र पुत्र रामचन्द्र आदिवासी उम्र 23 साल, दीपू पुत्र जनवेद आदिवासी उम्र 20 साल, सोनू पुत्र मुन्ना आदिवासी उम्र 21 साल, सुमित पुत्र विष्णु आदिवासी उम्र 18 साल समस्त निवासीगण ग्राम बङौदी थाना देहात जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया, बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा बरामद कर आरोपियों से हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उन्होंने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशादेही पर फरियादी से लूटा गया माल एक मोटर साईकिल पेशन प्रो एमपी 33 एम.एस. 3781 कीमती 45000 रूपये व एम.टेक कंपनी का लाल रंग का मोबाईल कीमत करीब 1500 रूपये, कुल मश्रुका कीमत करीबन 46,500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोटर साईकिल, एक 315 बोर का कट्टा एवं तीन जिन्दा कारतूस, एक खटकेदार दो फल वाला चाकू बरामद किया गया। 
उक्त लूट (डकैती) को तीन दिन के अन्दर ट्रेस कर सभी आरोपीगण एवं लूटे गये माल सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सतीश सिंह चैहान, उनि0 पूरन शर्मा, प्र0आर0 ब्रजेश दुबे, आर. दिलीप सिंह, आर. प्रभजोत सिंह, आर. नरेश दुबे, आर. अंकित जाट, आर. ध्रुव दुबे, आर. नीतू सिंह, आर. नाहर सिंह, आर.गजराज सिंह एवं आर. मनोज गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!