Press "Enter" to skip to content

लायंस सेंट्रल आदिवासी परिवारों को बांटे तिरपालनई टीम ने आदिवासियों की सेवा से शुरू की कार्यकाल की शुरूआत | Shivpuri News

शिवपुरी। लायंस सेंट्रल की नई टीम ने आदिवासी बस्ती में जाकर तिरपाल बांकर सेवा कार्य की शुरूआत की गई। लायंस क्लब सेंटल की अध्यक्ष गोपिंद्र जैन ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ ग्राम बड़ौदी पहुंची जहां आदिवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। यहां लायंस व लायनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के द्वारा प्रथम सेवा गतिविधि के अवसर पर लायंस सेंट्रल अध्यक्ष गोपिन्द्र जैन, सचिव विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष शैंकी अग्रवाल ने पीडीजी अशोक ठाकुर व रीजन चेयरपर्सन डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता के साथ आदिवासी बाहुल्य बस्ती बड़ोदी में कच्ची झोंपड़ियों में जीवन यापन करने बाले अधिक से अधिक परिांkवरों को बरसात से बचाव के लिए तिरपाल का वितरण कर किया और इसके साथ ही प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्राम बड़ौदी में ही फलदार पौधो का पोधारोपण भी किया। इसके अलावा सेवा कार्यों की श्रृंखला में ग्राम में मौजूद कुपोषित बच्चों के लिए बिस्किट एवं मच्छरदानी का वितरण भी किया गया, जिसमें कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा एवं सुरक्षित दूरी बनाकर यह गतिविधि संपन्न की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गोपिन्द्र जैन, सचिव विनय शर्मा, कोषाध्यक्ष शैंकी अग्रवाल, पीडीजी अशोक ठाकुर एवं रीजन चेयरपर्सन शैलेन्द्र गुप्ता, अशोक रंगढ़, घनश्याम सर्राफ, संजय गौतम, भारत त्रिवेदी, अमित गुप्ता, विनोद शर्मा, सुधांशु भार्गव मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!