Press "Enter" to skip to content

एसपी ने किए 51 एएसआई, हवलदार व आरक्षकों के तबादले | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेशसिंह चंदेल ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के थानों में पदस्थ 51 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। इन पुलिसकर्मियों में दो एएसआई, 32 प्रधान आरक्षक और 17 आरक्षक शामिल हैं। जिनको जिले के अंदर ही विभिन्न थानों में तबादला कर नई पदस्थाना दी गई है।  
एसपी द्वारा जारी की गई तबादला सूची में एएसआई पुष्पेंद्र चौहान को पिछोर से थाना करैरा व एएसआई कमलसिंह बंजारा को सुरवाया से पोहरी पदस्थ किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक नवलसिंह को सतनबाड़ा से बैराड़, महेंद्र सक्सेना को सुरवाया से अमोला, रामकुमार झा को सुरवाया से सतनबाड़ा, विनोद कुमार को पिछोर से दिनारा, उत्तमसिंह को पिछोर से करैरा, कोलारस थाने के संतोषसिंह को रन्नौद, कमलेशसिंह को पोहरी, राजवीरसिंह को बैराड़, बृजपालसिंह को सतनबाड़ा से पोहरी, रमेशसिंह को बम्हारी से बैराड़, संजीव कुमार को बैराड़ से छर्च, सूरत नारायण को छर्च से बैराड़, ताराचंद सगर को दिनारा से इंदार, पुरुषोत्तम को पिछोर से खनियांधाना, बृजेश दुबे को कोलारस से सिरसौद, रणवीरसिंह को कोलारस से बदरवास, नवलसिंह को कोलारस से इंदार, दीनदयाल को पुलिस लाइन से सुरवाया, जानकीलाल को अजाक्स थाना से कोलारस, राम लखन शर्मा को एसडीओपी पोहरी से एसडीओपी कोलारस, प्रमोद श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से देहात, मुजफ्फर अली को नरवर से दिनारा, बृखभानसिंह को पिछोर से तेंदुआ, विनोद को कोतवाली से फिजीकल, प्रदीप कन्हौआ को अमोला से बैराड़, हरगोविंद को गोपालपुर से यातायात थाना, महेंद्रसिंह को पुलिस लाइन से भौंती, बहादुरसिंह को पुलिस लाइन से मायापुर, श्रीपत मेहते को करैरा से पुलिस लाइन, शाकीर अली को खनियांधाना से बामौरकला, भूपेंद्र कुमार को रन्नौद से पुलिस लाइन व प्रधान आरक्षक राकेश सेंगर को मायापुर से अमोला स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा आरक्षक बैजनाथ को पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम, लालसिंह को गोवर्धन से खनियांधाना, भूपेंद्रसिंह को खनियांधाना से कोलारस, गिरजा शंकर को देहात से थाना अजाक, मनीष कोरी को पिछोर से करैरा, जितेंद्रसिंह जाट को बामौरकला से गोवर्धन, महेंद्रसिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली, योगेश मांझी को पुलिस लाइन से गोवर्धन, वहीद खान को गोवर्धन से इंदार, राहुलसिंह को इंदार से पोहरी, भरत मीणा को बैराड़ से पुलिस लाइन, सतनबाड़ा से सुनील रावत व कोलारस से पुष्पेंद्र रावत को नरवर, धर्मपालसिंह को नरवर से बामौरकला, मधुर श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से दिनारा, केशव तिवारी को रन्नौद से फिजीकल व भूपेंद्र कुमार को पोहरी से पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!