Press "Enter" to skip to content

हलो .. आपने 35000 का इनाम जीता हैं इनाम की राशि जमा करने खाता नंबर पूछा और निकल गए 72000 रुपये | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत फतेहपुर में रहने वाले एक युवक के खाते से ऑनलाइन ठगों ने 72 हजार रुपए साफ कर दिया। ठगोें ने युवक को इनाम की राशि जीते जाने का लालच दिया और उसके खाते की जानकारी निकालकर रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सतेंद्र पुत्र पुखराजसिंह यादव निवासी काली माता मंदिर के पास फतेहपुर शिवपुरी ने बताया कि उसे मोबाइल नं. 7027360265 से फोन आया और फोन पर बात करने वाले ने कहा कि तुमने 35 हजार रुपए का इनाम जीता है। इसे फोनपे से पैमेंट करना है। इस पर मैंने ठग का विश्वास नहीं किया तो उसने कहा कि वह पहले तुम्हारे खाते में 2 रुपए ट्रांसफर कर रहा है तो उक्त रुपए खााते में आने से मुझे विश्वास हो गया और फिर उसने मेरे खाते से 25-25 हजार दो बार में, तीसरी बार में 20 हजार एवं चौथी बार में 2 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए निकाले जाने का मैसेज जब फोन पर आया तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। युवक ने उक्त मोबाइल नंबर पर फोन भी लगाया लेकिन वह बंद हो गया। जिसके बाद सतेंद्र कोतवाली आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!