Press "Enter" to skip to content

ग्राम चितारी में करंट लगने से किसान की मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चितारी में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार होतम पुत्र बादाम जाटव 35 वर्ष निवासी चितारी 23 जुलाई को सुबह अपने खेत पर गया हुआ था। जहां उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। होतम को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन सिरनाम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!