Press "Enter" to skip to content

कोरोना काल में गंदगी बढ़ने से अन्य बीमारियों की संभावना ,प्रशासन मौन | Shivpuri News

शिवपुरी। शासन प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहां एक और साफ सफाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है कि शहर की मुख्य सड़कें साफ-सुथरी बनी रहें, तो वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़कों से जुड़ी हुई गली में व्याप्त गंदगी के कारण आम नागरिकों का रास्ते से निकलना एवं सामान्य जीवन जीना दुष्कर हो गया है.इस क्रम में कस्टम गेट के पास हममाल मोहल्ला में जाने वाली गली में एक खाली चबूतरे पर एवं पुराने पाटोर में लगातार कचड़ा संग्रह करने के कारण वहां गंदगी की स्थिति बन गई है तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा अपने निर्माण संबंधी कार्यों का कचरा सड़क पर डालने के कारण आम रास्ता अवरुद्ध हो चुका है तथा नालियों में बहने वाला पानी सड़कों पर बह रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है.आम रास्ता होने के कारण यहां काफी लोग आते जाते रहते हैं तथा आसपास के लोग भी काफी समय व्यतीत करते हैं जो कि इस बीमारी काल में उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इस गली में गंदगी का साम्राज्य है भवन मालिकों से एवं अन्य लोगों से बार-बार कचरा ना बढ़ाने की अपील की गई तथा नगर पालिका प्रशासन को भी आवेदन देकर सूचित किया गया कि इस गंदगी को तत्काल साफ करा कर सर्वजन हित में सहयोग करने का कष्ट करें. लेकिन शासन प्रशासन ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया शायद गंदगी के कारण महामारी फैलने तक सभी लोग (मकान मालिक, कचरा फेंकने वाले एवं समय व्यतीत करने वाले  एवं शासन प्रशासन)इंतजार में है कि जब महामारी पूर्ण रूप से बढ़ेगी तब शायद इस गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण में बदला जा सके. जब तक काफी देर हो चुकी होगी. बीमारी के कीटाणु यह सोच कर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते कि यह कचरा किसने  फैलाया है उनका  काम तो सिर्फ महामारी फैलाना है. तो हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें जिससे बीमारियों से बचा जा सके क्योंकि सभी बीमारियों का इलाज स्वच्छता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!