Press "Enter" to skip to content

पिछोर में कचरा फेंकने पर नगर परिषद ने ठोका जुर्माना तो डॉक्टर ने सीएमओ से की अभद्रता | Pichore News

पिछोर। नगर में वन विभाग कार्यालय के सामने आमजन द्वारा कचरा फेंकने से वह गंदगी बढ़ रही थी। इसकी शिकायत रेंजर ने नगर परिषद सीएमओ से की इस पर नगर परिषद द्वारा रेंज के सामने पोस्टर लगा दिया कि यहाँ कोई भी व्यक्ति कचरा न डाले और कचरा ,कचरा गाड़ी में ही डालें अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी के बाद भी मंगलवार को एक निजी डॉक्टर पंकज सोनी सहित एक पतंजलि दुकान के मालिक द्वारा वहां पर कचरा डाला गया जिसका वीडियो वायरल हो गया इस पर सीएमओ ने डॉक्टर सहित दुकान संचालक पर 1-1 हजार का जुर्माना लगा दिया गया। तो जुर्माने की कार्रवाई करने पर डॉ पंकज सोनी और उनके पिता ने नगर परिषद् अधिकारी से की अभद्रता। 
इनका कहना हैं
रेंज कार्यालय के सामने कचरा डाला जा रहा था इस पर दोनों लोगों पर 1-1 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई इस पर एक निजी डॉक्टर ने मेरे कार्यालय में आकर मुझसे अभद्रता की
विनय कुमार भट्ट 
सीएमओ नगर परिषद् पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!