Press "Enter" to skip to content

तिला-तिली के ग्रामीणों ने किया बिजली घर का घेराव | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास क्षेत्र के तहत शनिवार को ग्राम तिला-तिली के ग्रामीणों ने बिजली घर का घेरा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले तीन माह से उन्हें बिजली नहीं मिल रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं। जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। 
ग्रामीणों ने आज बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया और कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। मामले की जानकाीर जब बिजली विभाग के अधिकारियों को लगी तो वह पुलिस सहित मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बीपीएल का कनेक्शन मिला हुआ था लेकिन पिछले तीन माह से लाइट काट दी गई है जिस कारण वह परेशान हो रहे हैं। मामले को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो जाता वह कहीं नहीं जाएगी। मामले में अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाई दी और 7 दिन का समय मांगा जिस पर ग्रामीणों का गुस्सा कम हुआ और अपने घर वापस चले गए। मामले को लेकर जेई दिनेश नामदेव का कहना है कि 7 दिन में ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!