Press "Enter" to skip to content

गोपाल प्रजापति निवासी लक्ष्मीबाई रोड ने पत्नी मायके गई तो पति ने लगा ली फांसी | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लक्ष्मीबाई रोड इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने गेट खुलवाया लेकिन नहीं खुला जिस पर उसे तोड़ा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
गोपाल प्रजापति पुत्र कल्ला प्रजापति निवासी लक्ष्मीबाई रोड पर किराए से रहता था। मृतक के परिजनों ने बताया है कि गोपाल ने लगभग 10 साल पहले फिजीकल निवासी आरती से ग्वालियर में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों अपनी मां के साथ बाबू क्वाटर्र रोड पर रहने लगे। पत्नी के साथ कुछ अनवन होने पर वह मायके आकर रहने लगी। जब पति उसे लेने गया था तो पत्नि ने आने से इंकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर होकर गोपाल ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!