मोदी के बयान पर अमेरिका बोला- नहीं पड़ेंगे बीच में: तनाव से बचें भारत-पाकिस्तान; PM ने कहा था- घर में घुसकर मारता है आज भारत आतंकियों को /INTERNATIONAL

न्यूयार्क

पीएम ने एक रैली के दौरान कहा था- आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

PM नरेंद्र मोदी ने एक हफ्ते पहले चुनावी सभा के दौरान देश से आतंकवाद खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार के कड़े फैसलों पर बात की थी। पीएम ने कहा था- आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

इसको लेकर अमेरिका की तरफ से रिएक्शन आया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए कहा- अमेरिका इसके बीच में नहीं पड़ने वाला है, लेकिन हम भारत और पाकिस्तान दोनों से कहना चाहेंगे कि, जितना हो सके टकराव से बचें और बातचीत के जरिए हल निकालें।पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगा रहा है। 14 अप्रैल को खबर आई थी भारतीय नागरिक सरबजीत को मारने के आरोपी लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या हो गई है। कुछ बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी।इसके बाद पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर (गृह मंत्री) मोहसिन नकवी ने अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की मौत में भारत का हाथ होने की आशंका जताई थी। नकवी ने कहा था कि पिछले दिनों हुई हत्याओं में भी भारत सीधे तौर पर शामिल था। इस हत्या में भी वैसा ही पैटर्न नजर आ रहा है।

तस्वीर लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की है, जिस पर सरबजीत सिंह की हत्या के आरोप थे।तस्वीर लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की है, जिस पर सरबजीत सिंह की हत्या के आरोप थे।

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकी ढेरपिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कई आतंकियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा मारा जा रहा है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इन टारगेट किलिंग के लिए भारत को जिम्मेदार बताया गया था। अखबार ने दावा किया था कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या की।रिपोर्ट में लिखा गया था, “2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने 20 हत्याएं करवाईं। इन सभी को भारत अपना दुश्मन मानता था। भारत पर हाल ही में कनाडा और अमेरिका में सिखों की हत्या के आरोप लगे। इसके बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने पाकिस्तान में चलाए जा रहे भारतीय ऑपरेशन पर बात की।”


संबंधित खबरें