Press "Enter" to skip to content

सोनी को किया दहेज के लिए प्रताड़ित, केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत शांति कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनी गोस्वामी ने बताया कि उसकी शादी विनोद गोस्वामी शांति नगर के साथ हुई थी। 
शादी के बाद से ही ससुरालीजन सोनी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब सोनी ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद सोेनी अपने पिता के यहां पहुंची और थाने जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर विनोद पुत्र भरत गोस्वामी, गुड्डी पत्नी भरत गोस्वामी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!