Press "Enter" to skip to content

बदरवास में बिजली घर का घेराव करने वाले भोले-भाले ग्रामीणों पर दर्ज कराया केस | Badarwas News

बदरवास। बदरवास में बिजली की समस्या को लेकर शनिवार को तिला-तिली के ग्रामीणाें ने बिजली कार्यालय का घेराव कर दिया था और बिजली कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय को ताला लगा दिया। मामले में पुलिस ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम तिला-तिली के ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर बदरवास के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय पहुंचे जहां मौजूद अधिकारियों से उन्होंने तीन माह से बिजली न आने की शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने एक भी न सुनी। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बिजली विभाग का घेराव कर दिया और कर्मचारियोें को बाहर निकालकर कार्यालय का ताला लगा दिया। इसके बाद कार्यालय सहायक कमल किशोर पुत्र स्व. दौलतसिंह कुशवाह निवासी म्याना जिला गुना हाल निवासी बदरवास आए और ग्रामीणों को समझाईश देकर लौटा दिया। लेकिन इसके बाद कमल किशोर ने मामले को लेकर विनोद जाटव, नीलम जाटव व सुमन बाल्मीक निवासी तिलातिली के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज करवा दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!