Press "Enter" to skip to content

कोराेेना ड्यूटी के दौरान आंगनबाड़ी व सहायिका की हुई मौत हुई तो परिवार के सदस्य को मिलेगी नौकरी | Shivpuri News

शिवपुरी। आपदा ड्यूटी के दौरान यदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ड्यूटी लगाई जाती है और इस दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की महिला सदस्य को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने इस संबंध में बताया कि सर्वव्यापी महामारी कोविड.19 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रही है। अतः यह निर्णय लिया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कोविड.19 के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए दिवंगत होने पर तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय आपदा घोषित होने पर अगर इनकी ड्यूटी लगाई जाती है और इस दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार की महिला सदस्य को नियुक्तिकर्ता अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उन्हें सीधे नियुक्त किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!