Press "Enter" to skip to content

सड़क निर्माण में खामी, घरों में भर रहा गंदा पानी: निजात पाने फायर ब्रिगेड बुलवाई, पार्षद बोले- कई बार शिकायत कर चुके / Shivpuri News

शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 21 और 23 के बीच डाली गई सीसी सड़क और नाले पर बनाई गई स्लोप रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस निर्माण में हुई तकनीकी खामी के चलते रहवासियों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। अब इस समस्या से अस्थाई निजात पाने के लिए नगर पालिका की फायर बिग्रेड का सहारा लिया जा रहा है।

बता दें इससे पहले भी जब सीसी सड़क का निर्माण नहीं हुआ था उस वक्त भी क्षेत्रवासियों को परेशानियों ने जूझना पड़ता था। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 21 और 23 के बीच कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास नाले के चलते लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर ज्यादातर नाला गंदगी से फुल रहने के चलते नाले का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता था। इस परेशानी से निपटने के लिए पीछे तीन माह पहले सीसी सड़क और नाले के ऊपर स्लोप का निर्माण नगर पालिका ने ठेकेदार द्वारा कराया था। लेकिन क्षेत्रीय समस्या को नजर अंदाज कर बनाई गई सीसी सड़क और नाले पर बनाया स्लोप क्षेत्रीय लोगों को परेशान का सबब बन चुका है।

वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद ने कदीर खान ने बताया कि इस मार्ग पर क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को बिना जाने और बिना तकनीकी सलाह लिए ही काफी ऊंचाई देकर सीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया साथ ही नाले पर स्लोप निर्माण किया गया। इसके चलते नाले पर बनाए गए स्लोप में कचरा फंसने के कारण अन्य नालियों का गंदा पानी नाली से निकलकर घरों में घुस रहा है। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत एक माह से की जा रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आज नगर पालिका की फायर बिग्रेड के जरिए नाले पर बने स्लोप में फंसे कचरे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह स्थिति कभी बन सकती है। इसके साथ ही इस निर्माण से बरसात में हालात और भी खराब हो जाएंगे। इसकी शिकायत नपा अधिकारियों से की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!