Press "Enter" to skip to content

वित्तीय पत्रक न देने पर 58 सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों को मिला नोटिस | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं एवं विपणन सहकारी संस्थाओं को मप्र सहकारी सोसायटी अधिनियम तहत नोटिस जारी किया गया है। जिसका उत्तर न देने पर संस्था प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त ओडिट सुरेश सांवले ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़ी जिले की 58 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के निर्धारित समयावधि में वित्तीय पत्रक प्रस्तुत न करने के कारण सहायक पंजीयक अंकेक्षण द्वारा बैंक शाखा पोहरी से जुड़ी 7 पैक्स संस्थाओं कमशः पोहरी, भटनावर, छर्च, परिच्छा, पिपरघार, झिरी एवं बमरा, बैंक शाखा बैराड से जुड़ी 6 पैक्स संस्थाओं बैराड़, ककरौआ, नदौरा, ऐचवाडा, दुल्हारा एवं बूडदा, बैंक शाखा पिछोर से जुड़ी 10 पैक्स संस्थाओं चिन्नौदी, मल्हावनी, कमलापुर, दवियाकला, गरेठा, पिछोर, भौंत, खोड, मनपुरा एवं करारखेडा को नोटिस दिया गया है। इसी तरह बैंक शाखा करैरा से जुड़ी 9 पैक्स संस्थाओं करैरा, करही, टीला, समूहा, टोडापिछोर, दिनारा, कालीपहाडी, खुदावली एवं थनरा के समिति प्रबंधकों को नोटिस देकर 5 अगस्त तक जबाव मांगा है। 
इसी प्रकार बैक शाखा रन्नोद से जुड़ी 7 पैक्स संस्थाओं रन्नौद, अकाझिरी, पडौरा, महुआ, मुहासा, खरैह एवं पिपरौदा-उवारी, बैंक शाखा शिवपुरी से जुड़ी 7 पैक्स संस्थाओं सिहनिवास, लालगढ़, पिपरसमा, सिरसौद, मुढेरी, कुवरपुर एवं ठर्रा, बैंक शाखा पुरानी शिवपुरी से जुड़ी 6 पैक्स संस्थाओं शिवपुरी, विलोकला, कोटा, गढीबरोद, सतनबाडा, घौलागढ तथा बैंक शाखा बदरवास से जुड़ी 6 पैक्स संस्थाओं बदरवास, दीगोद, अटलपुर, ऐजवारा, बूढाडोंगर एवं बिजरौनी के समिति प्रबंधकों को नोटिस देकर 6 अगस्त तक जबाव मांगा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!