Press "Enter" to skip to content

जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा ऑनलाइन रोमांटिक कपल कॉन्टेस्ट कराया गया | Shivpuri News

मिस्टर एण्ड मिसेज के विभिन्न वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता
शिवपुरी। लॉकडाउन में रोमांटिक पहलूओ को स्मरण बनाए रखने के लिए कपल कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी संस्था जेसीआई किरण शिवपुरी के द्वारा किया गया। जिसमें रोमांटिंक कपल्स ने अपनी पुरानी यादों को सहेजते हुए प्रतियोगिता के अनुसार वीडियो बनाया और उसे अपलोड किया। इस प्रतियोगिता के संयोजक जेसीआई शिवपुरी किरण के अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता रहे जिन्होंने प्रतियोगिता के कंटेटों को देखा और उसे प्रतियोगिता की निर्णायक दिव्या शर्मा के पास भेजा जिसमें विजयी प्रतिभागियों की घोषणा भी की गई। 
यहां बता दें कि जेसीआई शिवपुरी किरण द्वारा शिवपुरी में एक नई पहल रोमांटिक ऑनलाइन कपल कांटेक्ट के माध्यम से की गई जहां इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक कपलों ने पार्टिसिपेट किया और साथ ही अपने रोमांटिक या फिर अलग.अलग स्टाइल में उन्होंने अपने फोटो हमें सेंड किए। इसमें ट्रेडिशनल लुक थीम दी गई थी। इसमें शिवपुरी से ही नहीं बल्कि नेपाल, अमेरिका, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, मुरैना, सागर, गुना, ग्वालियर, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु आदि प्रदेशों के विभिन्न स्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया और कांटेस्ट के विजेता बने। 
इन विजेताओं में मिस्टर एण्ड मिसेज 90 जिसे किंग और क्वीन का नाम दिया गया जबकि इसके साथ ही मिस्टर एण्ड मिसेज मैचिंग, मिस्टर एण्ड मिसेज बेस्ट पोज, मिस्टर एण्ड मिसेज क्यूट कपल, मिस्टर एण्ड मिसेज यंगेस्ट, मिस्टर एण्ड मिसेज बेस्ट प्रपोजल, मिस्टर एण्ड मिसेज बेस्ट डे्रसअप, मिस्टर एण्ड मिसेज चार्मिन्ग, मिस्टर एण्ड मिसेज बेस्ट कपल, मिस्टर एण्ड मिसेज बेस्ट केमिस्ट्री, मिस्टर एण्ड मिसेज स्टाईलिश को लेकर अपने अनुभव और तौर-तरीकों से सुसज्जि वीडियो क्लिप भेजी और इन प्रतिभागियों के इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के बाद इनका निर्णय ग्वालियर से दिव्या शर्मा के द्वारा किया गया जो कि एक बहुत अच्छी एक्सपीरियंस लेडी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!