Press "Enter" to skip to content

मृत्युभोज न कर पौधरोपण से स्मृति संजोकर अनूठी मिसाल पेश की एसआई नरहरि प्रसाद यादव ने | Shivpuri News

गृहग्राम जाखनोद में किया पौधरोपणए यादव समाज ने सराहा
शिवपुरी। मृत्युभोज सूं तो किसी शाश्त्र में नही लिखा कि मृत व्यक्ति की पुण्य आत्मा की आत्मशांति हेतु पंगति लगाकर हजारोंं लोगो को भोजन कराया जाएए बाबजूद इसके कई लोग इसे अपने स्टेटस से जोड़ देते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने परिजनों के निधन पर मृत्युभोज ना कर समाज मे एक नई मिसाल पेश करते है उन्ही में से एक है पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई नरहरि प्रसाद यादव, जिन्होंने यादव समाज को मृत्युभोज से मुक्त करने की सोच बदलने का प्रयास किया और बीते एक वर्ष के अंतराल में अपने वयोवृद्ध पिता स्व. मथुरा प्रसाद यादव जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया और अब 21 जुलाई 2020 को पूज्य माता सावो बाई का निधन हो गया। ऐसे में अपने  पुण्यात्माओं की आत्मशांति हेतु विधि विधान से कर्मकांड तो सम्पन्न कराया ही लेकिन समाज के बीच मृत्युभोज ना कर वह समाज मे एक मिसाल के तौर पर पहचाने जा रहे है। एसआई नरहरि प्रासाद यादव ने अपने स्व. माता.पिता की स्मृति में समाजजनों को अपने गृहग्राम जाखनोद में आमंत्रित किया और यहां पुण्यात्माओं की स्मृति में पौधरोपण कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया। जिसे यादव समाज द्वारा सराहा गया और इससे प्रेरित होकर अन्य लोगों ने भी मृत्युभोज भोज न करने का संकल्प लिया और पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण मे योगदान देंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!