Press "Enter" to skip to content

शहर के रसूखदार डब्बा व्यापार खेलते पकड़ेे ,विजयपुरम कॉलोनी में खिला रहे थे ,9 पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत विजयपुरम कॉलोनी डब्बा का कारोबार चल रहा था। जहां पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है बाकी के लोग भाग गए। पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
थाना प्रभारी बादामसिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि विजयपुरम कॉलोनी में दीपक गर्ग के घर विजयपुरम कॉलोनी में डब्बा व्यापार चल रहा है। और यहां कई लोग खरीद व बिकवाली पर रुपए लगा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां चैनल गेट से छिपकर देखा तो घर के अंदर 7-8 लोग लेपटॉप व मोबाइल में देखकर डब्बा कारोबार कर रहे हैं तथा लेपटॉप मोबाइल पर रुपए का दाव लगाकर खरीदी बिक्री कर रहे थे। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो आरोपित वहां से भाग गए लेकिन एक व्यक्ति दीपक पुत्र सूवालाल को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई जहां पूछताछ की तो उसने सारे नाम बता दिया। जिस पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
इन पर दर्ज हुआ केस
दीपक पुत्र सूवालाल गर्ग निवासी विजयपुरम कॉलोनी, नितिन गुप्ता निवासी शिवपुरी, कमल राठी गुना, चंचल अग्रवाल, अमित मंगल निवासी निचला बाजार शिवपुरी, राजीव जैन निवासी महल के पीछे शिवपुरी, बंटी बनिया निवासी पोहरी चौेराहा शिवपुरी, शीतल जैन निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी पर केस दर्ज किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!