Press "Enter" to skip to content

खाते से निकाले 18 हजार 500, ग्वालियर के युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेेत्र के तहत बड़ा गांव रोड बडोदी पर रहने वाली एक महिल ने युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। युवक ग्वालियर का निवासी है जिसने महिला के खाते से 18 हजार 500 रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार उमा विश्वकर्मा पत्नी मोहन विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी टंकी के पास बड़ा गांव रोड बड़ोदी ने बताया कि उसका एसबीआई शाखा गुरुद्वारा चौराहे पर खााता है। उसके पड़ोसी शंकर जाटव के परिचित नरेंद्र दिनकर ने एसबीआई क्योस्क में खाता चार साल पहले खोल दिया और उक्त खाते में से नरेंद्र दिनकर ने धोखाधड़ी कर 18 हजार 500 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब उक्त युवक से रुपए वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला थाने गई औेर मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!