Press "Enter" to skip to content

युवक से लूटपाट करने वाले आरोपित को पकड़ने वाले युवकों व पुलिसकर्मियों का सम्मान करेंगेे : एसपी | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कुम्हार मोेहल्ला में बीते रोज एक नशेड़ी युवक ने राह चलते युवक की गर्दन दबाकर उससे मोबाइल छीन लिया। युवक के शोर मचाने पर मोहल्लेे के कुछ लोग व पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान नशेड़ी युवक बचने के लिए नाले में कूद गया लेकिन पुलिस व युवकों ने उसेे नालेे में कूदकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर लगभग 16 प्रकरण दर्ज है और जिला बदर की कार्रवाई चल रही है। वहीं आरोपित को पकड़ने वालेे तीनों युवकों व पुलिसकर्मियों का एसपी द्वारा सम्मान किया जाएगा। 
 
यह था मामला
 करन सिंह (18) पुत्र रामपाल प्रजापति 18 निवासी कुम्हार मोहल्ला शिवपुरी रविवार की शाम 5.30 बजे आदर्श कॉलोनी से होकर निकल रहा था। तभी आरोपी शान खान निवासी गणेश कॉलोनी अहीर मोहल्ला शिवपुरी ने उसे पकड़ लिया और गर्दन दबाकर जेब में हाथ डालकर कुछ पैसे और मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद आरोपी भागने लगा। करन सिंह चिल्लाया तो किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। संयोगवश दूसरी गली में चीता-7 घूम रही थी। पुलिसकर्मी मौके पर आए और स्थानीय तीन अन्य युवक आरोपी शान की घेराबंदी करने लगे। पकड़े जाने से बचने आरोपी नाले में कूद गया जिससे वह पूरा कीचड़ से सन गया। स्थानीय युवक और पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा। बाद में देहात थाने ले गए, जहां पहले उसे नहलाया और मुकदमा दर्ज कर लॉकअप में बंद कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!