Press "Enter" to skip to content

करैरा व पिछोर में फांसी लगाने से दो की मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा व पिछोेर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर फांसी लगाए जाने के कारणों के बारे में जानने के लिए विवेचना शुरू कर दी है। 
करैरा के ग्राम अटारी करोठा में पुष्पेंद्र पुत्र कोेमलसिंह निवासी करोठा नेे घर की अटारी पर बने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औैर मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
वहीं पिछोेर के गाम बंडा मेें हेमेंद्र आदिवासी पुत्र पपपू आदिवासी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!