Press "Enter" to skip to content

फेसबुक पर सस्ती बाइक का लालच देकर ठग लिए 29 हजार | Shivpuri News

शिवपुरी। ऑनलाइन खरीद-फरोख्त की सुविधा के लिए फेसबुक द्वारा “मार्केट प्लेस’ सुविधा दी है। मार्केट प्लेस पर बाइक, कार, से लेकर हर तरह के सामान की फोटो डालकर बेच सकते हैं, इसका फायदा उठाकर ठगी करने वाले बदमाश भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही घटना लुधावली में रहने वाले मजदूर युवक धर्मपाल कुशवाह के संग हुई है। अज्ञात ठग ने बाइक बेचने के नाम पर धर्मपाल से 29400 रुपए की ठगी कर ली है।
धर्मपाल (19) पुत्र सुरेश कुशवाह निवासी लुधावली शिवपुरी ने शनिवार की शाम देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मपाल का कहना है कि वह ईंट उतारने का काम करता है। उसके पास पहले से साईकिल है और बाइक खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहा था। फेसबुक पर बाइक सेल प्रोफाइल से ठग ने बाइक के फोटो डालकर 23 हजार रुपए रेट लिखी थी। यहीं से धर्मपाल की ठग से बातचीत हुई और सौदा 16 हजार रुपए में सौदा पक्का हो गया।
धर्मपाल की 23 जून को ठग से बातचीत हुई और 24 जून को बाइक को गाड़ी में लोड करवाने के नाम पर 2 हजार रुपए खते में डलवा लिए। 25 जून को फिर से कोरियर बॉय के नाम से फोन आया और कहा कि गाड़ी इंदौर आ गई है। गेटपास लोड करवाना होगा और इस बार 5100 रुपए जमा करा लिए। थोड़ी देर बाद कहा कि गाडी निकल गई है, कागज कंप्लीट करने 8800 रुपए खाते में डलवा लिए। बाद में फोन आया कि गाडी गुना के नजदीक आ गई है, 9150 रुपए डाल दो फाइल तैयार करवानी है। इसके बाद कहा कि बाइक बदरवास आ गई और 4100 रुपए डाल दो, लेकिन धर्मपाल को इस बार शक हुआ तो ठग ने कहा कि आपने जितने भी पैसे डाले हैं, वह वापस मिल जाएंगे। बाद में कोरियर बॉय के नाम पर ठग ने कहा कि गाडी जंगल में खड़ी है, 3 हजार रुपए और डाल दो। इस बार धर्मपाल भांप गया और रुपए देने से मना कर दिया। बाद में ठग का फोन बंद हो गया। अगले दिन बात की तो कहने लगा कि आपके सारे पैसे भेज देंगे, 3 हजार रुपए जमा करा दें। इस मामले में देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया का कहना है कि जिस बाइक का फोटो सोशल साइट पर है। उसका नंबर इंदौर का है। इंदौर टीम भेजकर पता लगाया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!