Press "Enter" to skip to content

बैंक गए युवक का एटीएम चोरी, खाते से निकले 58 हजार | Shivpuri News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत सेंट्रल बैंक से एक युवक का एटीएम चोरी हो गया। इतना ही नहीं चोर ने एटीएम से 58 हजार रुपए भी निकाल लिए। मामले की जानकारी युवक ने बैंक प्रबंधन को दी जिस पर एटीएम को लॉक किया गया। इसके बाद वह थाने गया और संदेही युवक छोेटेलाल लोधी के खिलाफ केसे दर्ज करवाया।  
बालकृष्ण पुत्र ओेमकार लोधी 29 साल निवासी ग्राम टोड़ी ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भौंती से एटीएम चोरी हो गया। एटीएम एक लिफाफे में रखा था जिसमें पासवर्ड भी था। बालकृष्ण ने बताया कि 1 जनवरी से 25 जुलाई के बीच उसके एटीएम से करीबन 58 हजार रुपए निकल गए। जब वह अपनी पासबुक एंट्री करवाने के लिए ले गया तो उसे रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। मामले में युवक ने छोटेलाल लोधी निवासी भौंती पर एटीएम चोरी करने का शक जाहिर किया है। मामले में पुलिस ने बालकृष्ण की शिकायत पर छोटेलाल लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!