Press "Enter" to skip to content

शहर में बनेगा 32.29 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेलवे ओवरब्रिज, शासन को भेजा प्रस्ताव | Shivpuri News

शिवपुरी। बस स्टैंड से आगे शिवपुरी-पोहरी रोड पर रेलवे लाइन गुजरी है जहां फाटक पर अक्सर जाम के हालात रहते हैं। राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को लोक निर्माण विभाग का दायित्व सौंपे जाने के बाद शिवपुरी शहर के लिए नए रेलवे ओबर ब्रिज का सर्वे भी हो चुका है। इस आरओबी के सर्वे में 32 करोड़ 39 लाख 40 हजार की लागत आ रही है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद आरओबी निर्माण संभव हो सकेगा।
राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने लोक निर्माण विभाग का दायित्व मिलते ही सबसे पहले शिवपुरी शहर के लिए नए रेलवे ओवर ब्रिज का प्रस्ताव तैयार कराया है। रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मौजूद शिवपुरी-पोहरी रोड पर वर्तमान में फाटक है। अक्सर रेल गाड़ियां निकलने से जाम तो लगता ही है और फाटक पर बड़े वाहन फंसने की वजह से भी अक्सर जाम के हालात रहते हैं। ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए हाल ही में शिवपुरी शहर के लिए नए आरओबी निर्माण के लिए सर्वे का काम कराय जा चुका है। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग ग्वालियर ने आरओबी की अनुमानित लागत 32 करोड़ 39 लाख 40 हजार रुपए आंकी है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव को शासन के पास भेजा जा रहा हे। संभाग स्तर से मुख्य अभियंता के पास प्रस्ताव भेजा गया है। इस आरओबी की कुल ऊंचाई 843 मीटर रहेगी।
रेलवे विभाग की तरफ से आरओबी निर्माण के लिए अनुमानित लागत 12 करोड़ आंकी गई है। वहीं ट्रैफिक एक लाख से कम होने की वजह से आरओबी निर्माण के लिए खर्च प्रदेश सरकार को वहन करना होगा।
आरओबी बनने से लोगों को राहत मिलेगी
शिवपुरी शहर में पोहरी-शिवपुरी रोड स्थित रेलवे फाटक पर अक्सर जाम के हालात रहते हैं। इसलिए यहां रेलवे ओवर ब्रिज की ज्यादा जरूरत है। लोगों की समस्या को देखते हुए सर्वे करा दिया है। प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया भी करा रहे हैं। आरओबी बनने से लोगों को राहत मिलेगी। 
सुरेश धाकड़, राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग मप्र शासन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!