सहारनपुर

PM मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में 37 मिनट तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि UP के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हो गई है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।
PM ने CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। हम देश को झुकने नहीं देंगे। इंडी अलायंस कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है।
PM के साथ 3 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। इनमें UP के CM योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल थे।
PM का एक हफ्ते में यह दूसरा UP दौरा है। इससे पहले 31 मार्च को मेरठ में PM मोदी ने चुनावी ऐलान के बाद पहली रैली की थी। सहारनपुर से PM गाजियाबाद जाएंगे। यहां रोड शो करेंगे।
प्रधानमंत्री बोले-10 साल में जो किया, ये तो सिर्फ ट्रेलर है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी गरीबों के सपनों को तोड़ते हैं। आपको लुटते हैं। मैं आपके बेटे बेटियों को बचाने के लिए गालियां खा रहा हूं। मोदी को धमकी दी जा रही है। मेरे देशवासियों यह मोदी है, जो पीछे नहीं हटेगा। 10 साल में जो मोदी ने किया है। ये तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है।
मोदी बोले- मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती है। आपने मेरा काम देखा है। हर पल देश के नाम। मैं आपको कहता हूं कि 24X7 और 2047 तक मोदी का हर पल आपके नाम, देश के नाम है। इसलिए मोदी कहता है कि आपका सपना मोदी का संकल्प है।
मैं करप्शन पर प्रहार कर रहा हूं, तो यह आपके बेहतर भविष्य के लिए है। भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को लूटते हैं। अधिकारों को रोकते हैं।
आपका बेटा नौकरी के लिए योग्य है, उसकी जगह किसी और को नौकरी दे दी जाए, तो आपका क्या होगा? मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं।
मोदी बोले-योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले
पीएम मोदी ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की ख्याति दूर-दूर तक है। इसलिए हम बार-बार कहते हैं वोकल फॉर लोकल। मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं।
क्या इंडि गठबंधन के नेताओं से आपने यह बातें कभी सुनी हैं। एकता मॉल बनाने जा रहे हैं। उसमें सभी उत्पाद मिलेंगे।
हम देश के प्रोडक्ट को हर राज्य में पहुंचाना चाहते हैं। हमारे योगी जी तो कानून व्यवस्था में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले हैं। अपराधियों दंगाइयों को काबू किया।










Be First to Comment