Press "Enter" to skip to content

डब्बा कारोबारियों पर केस दर्ज होने के बाद अब तक पुलिस पकड़ से बाहर | Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को दबिश देकर डब्बा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तीसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने फरार आठ डब्बा कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए घरों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी फोन करके फरार हो गए हैं।
सिटी कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव ने बताया कि आरोपी दीपक गर्ग पुत्र सुवालाल गर्ग निवासी विजयपुरम को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि नितिन गुप्ता, कमल राठी गुना, चंचल अग्रवाल, अमित मंगल निवासी निचला बाजार शिवपुरी, राजीव जैन निवासी महल के पीछे शिवपुरी, बंटी बनिया निवासी पोहरी चौराहा, पंकज बंसल निवासी आदर्श नगर शिवपुरी और शीतल जैन निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी फरार चल रहे हैं। आठों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
शहर में 8-10 जगह चलता है डब्बा कारोबार
डब्बा कारोबार एक तरह जुए की तरह ही है। मोटा मुनाफा कमाने के लालच में छोटे व बड़े व्यापारी डब्बा कारोबार में लाखों का दाव लगाते हैं। कर्ज बढ़ जाने से कई छोटे व्यापारी फांसी तो दूसरी तरह से अपनी जान तक गवां चुके हैं। डब्बा कारोबार के साथ-साथ डंडा बैंक भी फलफूल रहा है। शिवपुरी में डब्बा कारोबार करोड़ों में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार 8 से 10 जगह डब्बा कारोबार चलता है। बीते साल सोने के भाव बढ़ने से एक मावा कारोबारी के लाखों रुपए डूब गए थे। पुलिस की मदद से बड़े नुकसान से बचा था। यदि पुलिस प्रभावी कार्रवाई करती है तो अनेक लोगों को डब्बा कारोबार से मुक्ति मिल जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!