Press "Enter" to skip to content

अस्पताल अधीक्षक डॉ. खरे की अपील, स्वैच्छिक रक्तदान कर असहाय व्यक्तियों की मदद करें | Shivpuri News

शिवपुरी। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला शिवपुरी डाॅ. पीके खरे ने सभी लोेगों से कहा है कि वे स्वैच्छिक रक्तदान कर असहाय व्यक्तियों की मदद करें। आमजन रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल ब्लड बैंक शिवपुरी में 24 घंटे मौजूद होकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते है।
लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन संभव न हो सकने के कारण रक्तकोष इकाई शिवपुरी में रक्त यूनिट की मात्रा अल्प है कई रोगी इतने साधनहीन असहाय होते है कि उनके साथ उनका कोई भी सगा संबंधी रक्तदान हेतु नहीं रहता है। संवेदनशील समाजसेवी संगठनकर्ताओं के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से हम इन रोगियों को रक्त उपचार कर उन्हें रक्त प्रदाय कर उनकी जान बचाने का कार्य सहजता से कर सकते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!