Press "Enter" to skip to content

कर्मचारियों को काल्पनिक नही ,वार्षिक वेतन वृद्धि चाहिए : रावत Shivpuri News

वेतन वृद्धि रोकने के विरोध में पेंशन बहाली संघ ने दिया ज्ञापन
शिवपुरी। न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। संगठन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह रावत व प्रदेश मीडिया प्रभारी केपी जैन ने बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि को ब्रेक कर दिया गया है इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। इससे पहले छठवें और सातवें वेतनमान के एरियर और महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी गई है। जबकि कोरोना जैसी महामारी में कर्मचारी मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं यह कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। 
यह रखी ज्ञापन में मांग
न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम संघ ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की है कि साढे चार लाख कर्मचारियों के हित में जुलाई में लगने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि, छठवें, सातवें वेतनमान का एरियर एवं महंगाई भत्ता  कर्मचारियों को दिया जाए नहीं तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, केपी जैन, वीरेंद्रसिंह रावत, सुल्तान सिंह, विनयसिंह रावत, गिर्राज शुक्ला, संदीप कुलश्रेष्ठ, दीपक मांझी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
पोहरी में भी वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पिछले दो माह से वेतन न मिलने से परेशान पोहरी तहसील के शिक्षक मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। राज्य शिक्षक संघ पोहरी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों को तत्काल वेतन भुगतान किए जाने और शिक्षकों के एम्प्लाइ कोड जारी किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर मनमोहन जैन, महेश सोनी, भारत मित्तल, सुखलाल वर्मा, कृष्णकांत भार्गव व साकिर खान सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!