Press "Enter" to skip to content

तीन माह से अटका शिक्षकों का वेतन महिला शिक्षिकाओं ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले भर में कार्यरत अध्यापकों को बजट अभाव व ट्रेज़री से आईएफएमआईएस कोड जनरेट न होने से पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से अध्यापकों में जबरदस्त रोष बना हुआ है। अध्यापकों की वेतन भुगतान की समस्या को लेकर मंगलवार को शासकीय अध्यापक संगठन के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडेय को सौंपा गया। 
प्रदेश सचिव रेहाना सिद्दीकी की अगुआई में जिले के सभी विकास खंडों पर मुख्यमंत्री के नाम वेतन भुगतान एंव अध्यापकों की अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। अध्यापकों ने बताया कि श्रावण मास में सभी धर्मों के त्यौहार नजदीक आ रहे इसके बावजूद भी मध्यप्रदेश के हजारों अध्यापकों को विगत 3 माह से वेतन नहीं मिला हैं। वही राज्य शिक्षा सेवा कैडर के अंतर्गत समस्त शिक्षको के एम्पलाई कोड भी जारी किए जाने वाले थे लेकिन वह भी अभी तक जारी नहीं किए गए है यही कारण है कि शिक्षक विगत 3 माह से वेतन न मिलने से उनके परिवार की माली हालत खराब हो गई है। शिक्षकों ने इस समस्या को शीघ्र हल करने की मांग की है। इस मौके पर सपना चौहान, शोभा नामदेव, अनीता गुप्ता, तारिक सिद्दीकी, अनिल मलावरिया, प्रदीप नरवरिया, मुकेश आचार्य, दीपक शाक्य, नासिर खान, अमरसिंह जाटव, रवि चौधरी, रोमेश गुर्जर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। 
पिछोर में भी सौंपा ज्ञापन
पिछोर अनुविभाग में अध्यापक संवर्ग, राज्य शिक्षा सेवा के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन भुगतान ना होने एवं वर्तमान में तीन माह से वेतन भुगतान ना किए जाने को लेकर अध्यापक संगठन द्वारा एसडीएम पिछोर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सत्येन्द्र राज भट्ट, अजय श्रीवास्तव, मिथलेश कोली, सुशील शर्मा गुडू, अनिल गुप्ता, केके सोनी, देवेन्द्र भार्गव, वीरेन्द्र कोली आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!