देशवासियों के लिए ‘राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका’ विषय को लेकर प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन
शिवपुरी। कोविड-19 के दौर में घर पर बैठकर ऑनलाईन रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर समाजसेवी संस्था लायंस व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा।
लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन व सचिव सौरभ सांखला ने बताया कि कोविड के इस दौर में एक ओर जहां लोग घरों में रहकर कोरोना और लॉकडाउन का पालन कर रहे है तब इन हालातों में हमारा भी दायित्व बनता है कि घर बैठकर खाली नहीं बल्कि राष्ट्र का निर्माण कैसे किया जाए और इस राष्ट्र्र निर्माण में हरेक देशवासी किस प्रकार से योगदान दे इसे लेकर लायन्स व लायनेस क्लब साउथ द्वारा समस्त देशवासियों के लिए ‘राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका’ विषय को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरेक देशवासी महिला-पुरुष किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले भाग ले सकते है। प्रतियोगिता के लिए 2 से 3 मिनिट का वीडियो राष्ट्र निर्माण में भूमिका को लेकर स्वयं का संदेश बनाकर संबंधित वाट्सएप नंबर पर 1 से 10 अगस्त के बीच भेजना है। इसमें शामिल प्रतिभागियों का निर्णय 11 से 13 अगस्त के बीच होगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह जो कि स्थानीय वीर तात्याटोपे परिसर में मनाया जाएगा, यहां विजयी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता को 5 हजार 100 रुपए, द्वितीय विजेता को 3 हजार 100 रुपए एवं तृतीय विजेता को 2 हजार 100 रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानति किया जाएगा। इसके अलावा 12 वर्ष तक के 5 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के प्रतिभागियों के लिए अपना वीडियो संस्था के कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र गोयल मोबा.7970189401, सुनील जैन 9827753810, सौरभ सांखला 9589230314 के साथ-साथ एरिया ऑफिसर रूचि जैन मोबा.7999800255, प्रियंका भार्गव 7000653059, सीमा गोयल मोबा.9179415000 को भेजकर अपना पंजीयन कराया जा सकता है।






Be First to Comment