Press "Enter" to skip to content

लायंस व लायनेस क्लब साउथ के प्लांटेशन विनर बने 4 विजेता | Shivpuri News

किसी ने स्कूल तो किसी ने फार्महाउस तो किसी ने पेट्रोल पंप पर किया प्लांटेशन
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायंस व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के द्वारा कोरोना काल के समय घर बैठे ही प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के संयोजक पीडी सिंघल, राजेश गुप्ता, अनीता गुप्ता व राजेन्द्र शिवहरे रहे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल व लायनेस साउथ अध्यक्ष सीमा गोयल, सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना काल के समय लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ऑनलाईन मिस्टर एंड मिसेट लॉकडाउन कॉम्पटीशन का आयोजन लायंस व लायनेस क्लब साउथ द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता कन्वेनर रूचि जैन के निर्देशन में हुई जिसमें मिस्टर एंड मिसेज लॉकडाउन प्लांटेशन कम्पटीशन में करीब 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें कई प्रतिभागियों ने परिवार के साथ तो कईओं ने मिस्टर एंड मिसेज के रूप में इस प्लांटेशन प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागी ने पेट्रोल पंप, फार्म हाउस, स्कूल में तो किसी ने खुले स्थान पर पौधरोपण कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्रकृति पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए 5 पौधों का रोपण किया गया और पौधरोपण व एक जनपयोगी संदेश के साथ उसका वीडियो संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जिसमें प्रतियोगिता के संयोजक ही निर्णायक की भूमिका में रहे जिन्हेांने 4 विजयी प्रतिभागियों का चयन किया। इन विजयी प्रतिभागियों में सुयोग-रश्मि जैन जिला अशोकनगर को प्रथम स्थान, नरेन्द्र-रंजना पचौरी शिवपुरी को द्वितीय स्थान, अंशु-श्रेया जैन जो कि पटना से शामिल हुई इन्हें तृतीय स्थान व अंत में चौथा पुरस्कार विजेता रूचि-रीतेश सांखला निवासी शिवपुरी को प्राप्त हुआ। इन सभी प्रतिभागियों को राकेश गुप्ता परिवार की ओर से भी एक उपहार भेंट किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!