Press "Enter" to skip to content

25 साल का सबसे तेज भूकंप ताइवान में, 7.5 तीव्रता: मौत 4 लोगों की, लैंड स्लाइड कई जगह, झटके लगे फिलीपींस-जापान तक /INTERNATIONAL

ताइपे/टोक्यो

फुटेज हुलिएन शहर का है। भूकंप से एक इमारत टेढ़ी हो गई। आस-पास का इलाका खाली कराया गया है।

ताइवान में बुधवार (3 अप्रैल) को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 4 लोगों की मौत हुई है। 50 घायल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है।

ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

भूकंप के 2 फुटेज…

भूकंप से हुई तबाही की यह फुटेज ताइवान के हुलिएन शहर की है।

भूकंप से हुई तबाही की यह फुटेज ताइवान के हुलिएन शहर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह फुटेज जापान की बताई जा रही है। इसमें मेट्रो में बैठे लोग दिख रहे हैं। झटकों से बचने के लिए लोगों ने पोल को पकड़ रखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह फुटेज जापान की बताई जा रही है। इसमें मेट्रो में बैठे लोग दिख रहे हैं। झटकों से बचने के लिए लोगों ने पोल को पकड़ रखा है।

जापान-फिलीपींस ने सुनामी अलर्ट हटाया
भूकंप के बाद ताइवान, जापान और फिलीपींस ने सुनामी का अलर्ट जारी किया था। जापान के मौसम विभाग ने समुद्र में 3 मीटर यानी करीब 10 फीट तक की लहरें उठने का अनुमान जताया था। हालांकि, जापान और फिलीपींस ने अब सुनामी अलर्ट हटा दिया है।

चीन मदद भेजने को तैयार
चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन में ताइवान मामलों पर नजर रखने वाले ऑफिस ने कहा कि वो भूकंप से हुए नुकसान से चिंतित है और ताइवान में मदद भेजने को तैयार है। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। वहीं, ताइवान अपने आपको स्वतंत्र कहता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!