Press "Enter" to skip to content

बैराड़ की कहकर निकली महिला हुई लापता, 3 साल पहले कोर्ट से की थी लव मैरिज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बरोद रोड के रहने वाले अखिलेश ओझा पुत्र नारायण ओझा उम्र 23 साल ने जानकारी देते हुए बताया की उसने 3 साल पहले रवीना बाथम से कोर्ट में शादी की थी। जब से ही वह उसके साथ रहती है। एवं वह अपने परिवार के साथ बन्हैरा खुर्द में रहकर शिशुपाल यादव की बटाई करता है। 29 मार्च 2024 को उसकी पत्नी उससे बैराड़ जाने की बोलकर गई थी। जिसके बाद शाम तक वापिस नही आई। तो उसने अपने रिश्तेदारों सहित सभी जगह उसकी तलाश की, पर उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज उसने इसकी शिकायत बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार है। जहां पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!